फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसमलाई खिलाकर बदमाशों ने चालक से लूटी थी कार

विज्ञापन
बेहोश अकरम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। बरेली जिले से बुक करके लाई गई इनोवा क्रिस्टा कार बदमाशों ने चालक को रसमलाई में नशा देकर लूटी थी। इससे चालक बेहोश हो गया। बदमाश उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। कार चालक को मंगलवार शाम होश आया। हालांकि वह ज्यादा कुछ बता नहीं पाया। परिवार वाले उसे बरेली ले गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार देर रात मथुरा-बरेली हाईवे किनारे राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक बरेली के बारादरी निवासी अकरम पुत्र मोहम्मद मियां बेहोश पड़ा मिला था। उस समय अकरम को इतना होश था कि उसने नजदीक आए लोगों को बता दिया था कि उसकी कार लूट ली गई है। उसे कुछ खिला दिया था, जिससे उसे नशा हो रहा है। इस पर पहुंची पुलिस ने अकरम को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। तब से पुलिस मामले की छानबीन में लगी थी। अकरम को होश आने का इंतजार भी करती रही। मंगलवार शाम कहीं उसे होश आया। इसकी सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सुधाकर पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अकरम से जानकारी ली। तो अकरम ने बताया कि उसे रसमलाई में कुछ दिया गया था। कार बुक करने वाले तीन लोग थे। उन्होंने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए साढ़े सात हजार रुपये में कार बुक की थी। वह उन्हें लेने के लिए बरेली के जिला अस्पताल के नजदीक एक कमरे पर भी गया था। रास्ते में उन्होंने रसमलाई खिलाई जिसके बाद उसे नशा होता चला गया। उन्होंने कहां पर कार अपने हाथों में ले ली उसे कुछ पता नहीं हैं। फिलहाल चालक ने इस संबंध में सिविल लाइंस पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। परिवार वाले उसे बरेली ले गए हैं।
कार बरेली से बुक की गई थी। तीन लोग बताये जा रहे हैं। उन्हें लेने के लिए चालक जिला अस्पताल के नजदीक एक कमरे पर भी गया था। हमारे यहां तो बदमाश चालक को डाल गए थे। अब परिजन जहां तहरीर देंगे। वहीं एफआईआर दर्ज होगी। हमारे पास कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुधाकर पांडेय, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें