फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी नहीं हुई तो जिंदा ही नहीं रहने दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगाने से पहले विनोद ने प्रेमिका को दी धमकी
विज्ञापन

दस महीने तक प्रेमी के साथ रहकर पति के घर लौटी थी
बरेली। प्रेमी के हाथों पेट्रोल डालकर जलाई गई महिला दस महीने उसके साथ रहकर पति के पास लौटी थी। पति ने उसे अपना भी लिया था। हालांकि इस बीच विनोद से उसके एक बच्ची भी पैदा हुई थी जिसे वह विनोद के पास ही छोड़ आई थी। इसी वजह से विनोद बौखला गया था। आग लगाते से पहले उसने महिला को धमकी भी दी कि उसकी नहीं हुई तो वह उसे जिंदा ही नहीं रहने देगा।
महिला के पति के मुताबिक पिछली साल होली के बाद उसकी पत्नी पड़ोस में किराये पर रह रहे विनोद के साथ चली गई थी। दो बच्चों को घर में ही छोड़ गई थी। विनोद के साथ वह लंबे समय तक हिमाचल में रही। वहां विनोद फल बेचता था लेकिन शराबी जुआरी होने की वजह से उस पर काफी कर्जा हो गया। पिछले दिनों महिला के साथ बरेली आकर वह सिकलापुर में किराये पर रहने लगा। इस बीच महिला ने एक बेटी को भी जन्म दिया जो अब तीन महीने की है। शुक्रवार को विनोद ने शराब पीकर पीटा तो महिला पति के पास आ गई। पति ने भी उसे अपना लिया। बच्चे भी मां को पाकर बहुत खुश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच रविवार शाम विनोद नशे की हालत में घर आया और तीन महीने की बच्ची को छोड़कर आने पर महिला को भला बुरा कहा फिर तेल उड़ेलकर आग लगा दी। महिला के पति का कहना था कि विनोद ने किसी मौलाना से झाड़फूंक कराकर उन दिनों उसकी पत्नी का दिमाग खराब करा दिया था। इसकी वजह से वह उसे और बच्चों को छोड़ गई थी। अब उसने माफी मांग ली तो उन्होंने सब गिले शिकवे दूर कर लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें