फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल मार्का की शराब लदा ट्रक पकड़ा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में बेचने के लिए ले जा रहे थे, अवैध शराब के शक में सैंपल भी लिया
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। थाना पुलिस ने अरुणाचल का मार्का लगी 537 पेटी अंग्रेजी शराब ले जा रहे ट्रक को पकड़ लिया। हरियाणा के दो तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं। उन्हें बुधवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सीओ बहेड़ी रामानंद राय ने पत्रकार वार्ता में अवैध शराब तस्करी का खुलासा किया। बताया, अवैध शराब ले जाने की सूचना पर थाना फतेहगंज पश्चिमी प्रभारी चंद्रकिरण के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार तड़के नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच छह बजे एक ट्रक रामपुर की ओर से आया तो पुलिस ने रोकना चाहा, लेकिन ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा करके उसे ख़िरका मोड़ पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर ट्रक में हार्डवेयर के सामान के नीचे अरुणाचल प्रदेश के मार्का की अंग्रेजी शराब की 537 पेटी मिलीं। आबकारी इंस्पेक्टर एसके शुक्ला और विनय कुमार निमेश ने शराब का सैंपल लिया। ट्रक ले जा रहे दोनों तस्करों की पहचान हरियाणा के जिला रोहतक के थाना सापला के गांव बखैता निवासी सोमवीर और सोनीपत के थाना खरखौदा के गांव गोपालपुर निवासी अनिल के रूप हुई। दोनों ने बताया कि वे शराब हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे। बिहार से भोला नाम के किसी तस्कर की कॉल भी इन दोनों के मोबाइल पर बार-बार आ रही थी। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर उस के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें