फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक समारोह में शराब पीकर भिड़े दो पक्ष, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाने के गांव नगरिया परीक्षित में तिलक समारोह के दौरान शराब के नशे में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें सात लोग घायल हो गए। दोनों ओर से चार-चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नगरिया परीक्षित गांव के रामगोपाल के बेटे हीरालाल का रविवार को तिलह था। देर रात रामगोपाल का भतीजा राजपाल समारोह में पहुंचा। रामगोपाल का आरोप है कि राजपाल शराब के नशे में धुत था। वह जमीन पर गिर गया। इस पर दामाद सोमपाल ने उसे संभाला और ज्यादा शराब पीने को लेकर टोक दिया। इससे राजपाल चिढ़ गया। उसने गांव के ही गोटी, पोपट, सद्दाम को बुला लिया और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इधर, राजपाल का आरोप है कि वह रामगोपाल के घर तिलक समारोह में गया था। उससे रंजिश रखने वाले रामसिंह, राजू, सोमपाल वहां पहले से मौजूद थे। इन लोगों ने हत्या के इरादे से हमला बोल दिया। इज्जतनगर पुलिस ने दोनों पक्षों के चार-चार लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर केके वर्मा का कहना है कि घायलों का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें