बरेली। दहेज की मांग पूरी न होने से बौखलाए पति ने काम करके लौट रही पत्नी को सरेराह पीट दिया। राहगीरों ने उसे बचाया। बाद में पति घर में घुसने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रेमनगर के सुर्खा बानखाना निवासी शन्नो देवी घरों में खाना बनाने का काम करती हैं। उन्होंने बताया कि पति राजेंद्र दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करता है। आरोप है कि बुधवार को काम से लौटते वक्त पति ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर उन्हें पीट दिया। राहगीरों ने उन्हें बचाया तो पति जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।