फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद की गोलियां खाते हुए अफसरों को भेजा वीडियो, कहा- जीना नहीं चाहती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन महीने पहले छात्र अयान की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस की बेरुखी से आहत उसकी बहन इरम ने गुरुवार दोपहर इंस्पेक्टर कैंट को फोन करके कार्रवाई न होने पर जहर खाकर आत्महत्या करने की चेतावनी दी और इंस्पेक्टर से कोई संतुष्ट करने वाला जवाब नहीं मिला तो कुछ देर बाद नींद की गोलियां खा लीं। नींद की गोलियां खाते हुए अपना वीडियो भी अफसरों को भेज दिया। हालांकि थाने की पुलिस ने भी इसे अनदेखा कर दिया और अफसरों ने भी। घरवालों ने गंभीर हालत में उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कैंट की चेतना कॉलोनी के मदन सैफी ने 13 साल के बेटे अयान की 18 जून को लापता होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 20 जून को बिथरी क्षेत्र में नहर किनारे बोरों से दबा उसका शव मिला था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। इरम का आरोप है कि अयान के साथ एक मीट कारोबारी के यहां काम करने वाले हमउम्र लड़कों ने ही झगड़े के बाद हत्या कर उसकी स्कूटी कबाड़ी को बेच दी थी। पुलिस ने उन्हें पकड़कर छोड़ दिया। अफसरों से कई शिकायतों का भी कोई नतीजा नहीं निकला तो इरम ने गुरुवार दोपहर इंस्पेक्टर कैंट को फोन कर आत्महत्या की चेतावनी दी और फिर थोड़ी देर बाद नींद की कई गोलियां खा लीं। इसका वीडियो भी बनाकर अधिकारियों और पत्रकारों को भेज दिया।
वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने फोन कर इंस्पेक्टर कैंट को इस घटना के बारे में बताया पर उन्होंने क्राइम मीटिंग में होने की बात कहकर टाल दिया। इरम को घरवालों ने एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि रात नौ बजे तक पुलिस की ओर से किसी ने भी इरम का हाल लेने की कोशिश नहीं की। गुरुवार को प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा भी शहर में थे लेकिन इसका भी कोई असर नहीं दिखा।
विज्ञापन

अब जीने की इच्छा नहीं
रात में होश आने के बाद अस्पताल में भर्ती इरम ने कहा कि भाई के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए उसने बहुत भागदौड़ की। कैंट पुलिस सब जानती है पर आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। उसे न्याय की उम्मीद नहीं रही है। कोई उसकी बात गंभीरता से नहीं लेता लिहाजा मर जाना ही बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें