फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के शटर काटकर माल उड़ाने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चंद मिनट में ही दुकानों के शटर काटकर नकदी व अन्य सामान उड़ाने वाले शातिर बदमाशों को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने पूछताछ में हाल ही में की गईं कई वारदातें भी कबूली। बदमाशों के पास से दो बाइक, मोबाइल फोन और हथियार भी बरामद किए। पुलिस के मुताबिक गिरोह में छह शातिर बदमाश है। दो इनसे पहले ही जेल जा चुके हैं और दो अभी फरार है। बताया की बदमाश एक ही दिन में कई वारदातों को भी अंजाम दे चुके हैं। बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र में कृष्णा रसोई के बाहर से चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने रविवार को दो शातिर बदमाश बारादरी के हजियापुर निवासी अर्शद और बिथरी के बिचपुरी निवासी नौशाद उर्फ नन्हा को गिरफ्तार किया। दोनों बदमाश शातिर चोर और लुटेरे हैं। दोनों में हाल ही में सीबीगंज स्थित एक जूतों के शोरूम से महज तीन मिनट में शटर काटकर लाखों की चोरी की थी। पूछताछ में उन्होंने श्यामगंज में दो दुकानों के शटर काटकर चोरी करने के साथ ही अन्य चोरी की घटनाएं भी कबूलीं। पुलिस ने इनके पास से स्टेडियम रोड स्थित एक हेल्थ जोन के सामने से चुराई एक बाइक भी बरामद की। दोनों बदमाशों ने एक ही दिन में लूट की भी कई घटनाएं कबूली हैं। बदमाश दो-तीन घंटों से ज्यादा एक जगह पर भी नहीं रुकते। दोनों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।
महंगी बाइक के शौकीन हैं बदमाश
पकड़े गए शातिर बदमाश महंगी बाइक चलाने के शौकीन हैं। पुलिस के मुताबिक यह महंगी बाइक चोरी करके बेचने की जगह उन्हें अपने पास रखते हैं। कुछ दिन चलाकर उसे कहीं खड़ी कर देते हैं और दूसरी पर हाथ साफ कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें