बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को दो मुकाबले हुए। इसमें यूथ क्लब के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर विरोधी का खाता तक नहीं खुलने दिया और फाइनल में जगह बना ली। डीएफए के महासचिव मून रॉबिन्सन ने बताया कि मंगलवार को होने वाले फाइनल मैच में पहला मुकाबला फुटबाल हॉस्टल और मानस स्थली और दूसरा यूथ एफबी क्लब और डीपीएस के बीच मुकाबला होगा।
सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिला फुटबाल लीग के 10वें दिन पहला मैच यूथ क्लब और मानस स्थली के बीच खेला गया। हाफ टाइम तक दोनों टीमों के अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। हाफ टाइम के बाद यूथ के खिलाड़ियों ने मानस के खिलाड़ियों को खूब छकाया। लगातार दो गोल कर यूथ क्लब ने 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच, मैथोडिस्ट और फ्लाइंग के बीच हुआ। यह मैच भी हाफ टाइम तक 0-0 रहा। इसके बाद खिलाड़ियों ने दम दिखाना शुरू किया लेकिन फ्लाइंग के आगे टिक नहीं सके। आखिर तक फ्लाइंग ने विरोधी टीम को 2-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा।