बरेली। शास्त्री नगर में एक भाजपा नेता के घर पर फायरिंग और पथराव करने के आरोपियों से समझौता करने से इकार करने पर अब आरोपी आपस में ही गोलीबाजी कर पीड़ित को फंसाने की प्लानिंग में जुटे हैं। इसकी एक ऑडियो भी वायरल हुई है। एक आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उत्तराखंड में उसके ठिकाने पर दबिश भी दी लेकिन स्थानीय पुलिस की मदद न मिल पाने पर वह हाथ से निकल गया।
प्रेमनगर क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी अमित गंगवार के घर पर 14 जून को फायरिंग व पथराव करने वाले एक आरोपी आकाश उर्फ वाली को उन्होंने कुछ दिन पहले समझौते के बहाने बुलाकर डीडीपुरम से पकड़वा दिया था। मामले में फरार दो आरोपियों की वायरल हुई ऑडियो में दोनों पुलिस से बचे रहने और इलाहबाद में रुकने के व्यवस्था करने की बात कर रहे हैं।
तुतलाते हुए बात करते हुए दोनों आरोपी...
ये आखिरी रास्ता हैं.....
आरोपी 1- तेरे पेट में कोई बात नहीं रुकती, मम्मी-भाई सब से कह देता है।
आरोपी 2- ठीक है नहीं कहूंगा। अच्छा मैं तेरे हाथ पर गोली मारूंगा, तू मर वर गया तो..
आरोपी 1- अरे ना.. हिसाब से काम होगा..
आरोपी 2- अच्छा सीने पर भी मारनी है क्या...
आरोपी 1- सब अभी पूछ ले, फिर उगल दियो जाकर सब.. चुप होजा.. फिर चार सौ बीसी का एक और मुकदमा लिखा जाएगा, तेरे मेरे पे..
आरोपी 2- मुझसे पड़ेगी नहीं गोली, एक लड़का है उससे बात कर लेंगे.. रहने की व्यवस्था देख लियो..
आरोपी 1- बाहर चल रहे इलाहबाद रूम ले लेंगे.. पैसों का इंतजाम मैं कर लूंगा..
आरोपी 2- घर नहीं गया बहुत दिनों से.. हाजिर होना पड़ा तो चार-पांच दिन वहां भी लगेंगे
आरोपी 1- हाजिर मत हो जाईये.. वो मंत्री से फोन करके बहुत पिटवाएगा.. रिमांड पर लिए जाओगे.. जेल की मार बहुत बुरी होती है.. डर मत..