फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रासिंग पर रेलवे ने खोदकर छोड़ी सड़क, बन रही जाम का सबब

विज्ञापन
हुलासनगरा क्रासिंग पर रेलवे ने खोदकर छोड़ी सड़क, बन रही जाम का सबब - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर हुए गड्ढे जाम का कारण बन रहे हैं। क्रासिंग की चक रेल को ऊंचा किए जाने के लिए रेलवे ने 14 से 16 जुलाई तक बरेली-शाहजहांपुर हाईवे बंद कर दिया था। इस दौरान रेलवे ने ट्रैक के दोनों ओर सड़क खोदकर मरम्मत का काम किया था। तीन दिन बाद जब क्रासिंग को खोला गया तो सड़क को उसी हाल में छोड़ दिया गया। हालांकि दोनों ओर बजरी डालकर कामचलाऊ व्यवस्था कर दी गई। बारिश और वाहनों के गुजरने से बजरी बह गई, जिससे अब यहां गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में फंसकर अक्सर वाहन खराब हो जाते हैं, जिसके कारण जाम लगता है। वाहन चालकों की इसे शिकायत पंजिका में दर्ज कराने को लेकर अक्सर गेटमैन से नोकझोंक होती रहती है। कई बार नौबत मारपीट तक पहुंच जाती है। वाहन चालकों ने फोन कर अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की, लेकिन अब तक इन गड्ढों को भरे जाने के लिए कोई पहल नहीं की गई है। बताया जाता है कि इस क्रॉसिंग से 24 घंटे में करीब 60 हजार वाहन रोजाना गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें