फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल गेट पर सरेआम दंपति की पिटाई से मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल गेट पर सरेआम कुछ लोगों ने एक दंपति को लात-घूंसों और चप्पलों से जमकर पीटा, जिससे राहगीरों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही हमलावर मौके से भाग गए। दंपति व उनके बेटे पर एक युवती को भगाकर ले जाने का आरोप है। दोनों पक्ष शेरगढ़ इलाके के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

वारदात सोमवार दोपहर करीब दो बजे की है। एक दंपति समेत तीन लोग जिला अस्पताल के सामने मेन गेट के पास पैदल जा रहे थे। तभी उन्हें तीन-चार लोगों ने घेर लिया और अचानक हमलाकर लात-घूंसे व चप्पलों से पीटने लगे। मारपीट होती देख उधर से गुजर रहे राहगीर खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पिटाई से उनमें एक व्यक्ति के चेहरे से खून निकल आया। हमला करने वाले लोग दंपति पर लड़की भगाकर ले जाने का आरोप लगा रहे थे। उसी वक्त किसी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी, जिससे यूपी 100 पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस की गाड़ी आते देख हमलावर मौके से भाग निकले। पिटने वाले युवक ने अपना नाम राजकुमार निवासी शेरगढ़ बताया। पुलिस पूछताछ करती इससे पहले दंपति भी मौके से खिसक गए।
एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शेरगढ़ थाना क्षेत्र से रविवार रात एक युवती घर से अचानक लापता हुई थी। परिवार वाले लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप गांव के एक युवक पर लगा रहे हैं। आरोपी के पिता का नाम राजकुमार है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें