फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद जिम और पंखा न होने के मुद्दे पर प्राचार्य का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में बंद पड़े जिम और फीस काउंटर पर पंखा न लगे होने के मुद्दे पर समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों ने प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा का घेराव किया। इसके बाद वह पंखा लगवाने के लिए खुद ही बिजलीकर्मी को बुलाकर ले आए। वहीं, प्राचार्य से उन्होंने परास्नातक में एडमिशन के लिए वेबसाइट भी दोबारा खोलने की मांग की है। उन्होंने मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

प्राचार्य से मिले समाजवादी छात्र सभा कार्यकर्ताओं ने कहा, कॉलेज का जिम बंद पड़ा है। जहां काउंसलिंग हो रही है, वहां ठंडा पानी तक नहीं है। फीस काउंटर पर पंखा लगवाने की मांग की। साथ ही परास्नातक में एडमिशन के लिए वेबसाइट दोबारा खुलवाने को कहा। इस पर प्राचार्य ने पानी की व्यवस्था तत्काल करा दी। वेबसाइट खोलने के मुद्दे पर बताया कि सीटें खाली रहने पर अभी उन्हें एक मौका और दिया जाएगा। इसके बाद छात्रनेता बिजली कर्मचारी को बुलाकर ले आए और स्वयं ही फीस काउंटर पर पंखा लगवा दिया। इस दौरान समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष फैज मोहम्मद, इमरान खान, धर्मवीर सक्सेना, मोहम्मद आसिफ , यूनुस गद्दी, दामोदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें