फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर बुजुर्ग की जमीन हड़पी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक बुजुर्ग को धमकाकर कुछ लोगों ने कम कीमत पर उनकी पैतृक जमीन का बैनामा करा लिया और उन्हें रुपये भी नहीं दिए। विरोध करने पर हमला कर दिया। पुलिस ने न सुनी तो पीड़ित ने कोर्ट पहुंचे। कोर्ट के आदेश पर भूमाफियाओं के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नवाबगंज के देशनगर निवासी आसेराम की प्रेमनगर में धर्मकांटा के पास पैतृक जमीन है। उन्होंने बताया कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर कम कीमत पर जबरन बैनामे करा लिए। उनके मुताबिक, बीते वर्ष 20 जनवरी को कैंट निवासी बलबंत सिंह ने उनकी कुछ जमीन का 40 लाख में और 23 फरवरी को दूसरे टुकड़े का 15 लाख में जबरन बैनामा करा लिया था। लेकिन एक भी प्लाट के रुपये नहीं दिए। पहली रकम के दो चैक दिए, जो फर्जी निकले। इसके बाद दोबारा बलबंत अपने साथी कैंट निवासी रामवीर, गांधीपुरम कालोनी निवासी विजय कुमार, मोहल्ला शाहबाद निवासी कामरान, राजेंद्र नगर निवासी सुनील कुमार, अमित भारद्वाज, शमीम खान और जोगी नवादा निवासी सुरेश चंद्र उन पर दोबारा बैनामा करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने 24 जनवरी को उन पर हमला कर दिया था। इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पहले से जमीन में धोखाधड़ी संबंधित कई मामले दर्ज हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें