फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों के फोन ले भागा चोर, सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक निजी अस्पताल के वार्ड से एक चोर तीन मरीजों के मोबाइल फोन ले भागा। चोर खुद को अस्पताल में ही भर्ती एक महिला का तीमारदार बताया था। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के साथ थाना पुलिस को तहरीर सौंपी है। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी संजय गंगवार हाईकोर्ट के वकील हैं। वह रविवार को क्षेत्र में ही मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। रविवार सुबह एक व्यक्ति खुद को वहां भर्ती एक महिला का तीमारदार बताते हुए आकर बैठ गया। कुछ देर बाद वह चला गया। इसी बीच संजय व दो अन्य मरीजों के मोबाइल फोन गायब हो गए। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति उन लोगों के फोन चुराकर ले गया। इसकी पुष्टि उन्होंने वार्ड में लगी सीसीटीवी फुटेज देखकर की। फुटेज में आरोपी फोन लेकर अस्पताल के बाहर भागता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें