बरेली। एसएसपी मुनिराज जी. ने शुक्रवार देर रात तीन चौकी प्रभारियों समेत 18 दरोगा लाइनहाजिर कर दिए। कई दरोगाओं को महत्वपूर्ण चौकियों की भी जिम्मेदारी दी गई है। एक इंस्पेक्टर और 46 दरोगा कार्रवाई से प्रभावित हुए हैं।
पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर देशपाल सिंह को क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग में भेजा गया है। इसके साथ ही कुतुबखाना चौकी प्रभारी चमन गिरि, फरीदपुर चौकी प्रभारी मोदी सिंह, सरदार नगर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। आवास विकास चौकी प्रभारी विष्णु दत्ता को कुतुबखाना चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से सुनील कुमार को आवास विकास चौकी का प्रभारी बनाया गया है।