फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगर में विवाद, घर में घुसकर मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी के गांव फरदिया मनकरा गांव का मामला, पीड़ित बरेली रेफर
विज्ञापन

बहेड़ी। तहसील के बार्डर पर बसे गांव फरदिया मनकरा गांव में गुरुद्वारे के अंदर चल रहे लंगर के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई। मौके पर लोगों ने बीच बचाव कर शांत कराया दिया लेकिन आरोप है कि एक पक्ष ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

फरदिया मनकरा गांव के गुरविंदर पक्ष ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम को गांव के गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने कुछ कमेंट कर दिया। इस पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। मामला मारपीट तक पहुंचा तो लोगों ने समझाबुझाकर शांत करा दिया। आरोप है कि देर शाम को एक पक्ष ने घर में घुसकर गुरविंदर पर फायरिंग कर दी। इसमें छर्रे लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायल को सीएचसी लाया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें बरेली भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी घायल पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा कायम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें