फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे पाने के लिए धर्म बदला, परिवार से नाता तोड़ा, वही दे गया दगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की महिला ने प्रेमी और पुलिस पर लगाए आरोप
विज्ञापन

बरेली। एसएसपी दफ्तर आई मध्यप्रदेश की एक महिला ने शादी की खातिर धर्म बदला, परिवार छोड़ा पर प्रेमी फिर भी उसका न हुआ। प्रेमी और उसके परिवार के खिलाफ नवाबगंज कोतवाली में रिपोर्ट लिखाने से वह संतुष्ट नहीं हुई तो मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची। यहां एसएसपी के न मिलने पर जन शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत देकर चली गई।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के रीवा की महिला ने बताया कि उसकी शादी अमरोहा में हुई थी। दो बच्चे हैं। पति से तलाक के बाद बच्चे पति के पास रह रहे हैं। वह कुछ साल से अपने मायके में रह रही थी। मिस्डकॉल के जरिये नवाबगंज के लावाखेड़ा निवासी कमलेश से दोस्ती हो गई। कमलेश उसके घर गया और परिवार से यह कहकर साथ बुला लाया कि उससे शादी करेगा। कमलेश ने उसे अपने रिश्तेदार के घर पिपरा निगोही में करीब तीन महीने तक पत्नी की तरह रखा, लेकिन शादी नहीं की। जब वह गर्भवती हो गई तो गर्भपात करा दिया। एक बार उसे जहर देकर मारने की कोशिश की। महिला ने बताया कि 25 दिसंबर को उसकी कॉल पर यूपी 112 पुलिस ने उसे मुक्त कराया। बावजूद इसके नवाबगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामान्य धारा में रिपोर्ट लिखकर मामला टाल दिया। दरअसल, पुलिस कुछ नेताओं के दबाव में उसकी नहीं सुन रही। इस मामले में नवाबगंज कोतवाल गौरव यादव का कहना था कि महिला पुलिस पर आरोपी से आर्थिक समझौता कराने का दबाव डल रही है। कुछ लोग महिला को उकसा कर नई शिकायतें करा रहे हैं। अधिकारियों के संज्ञान में मामला डाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें