सीबीगंज। तिलियापुर गांव में बरातियों की दावत के लिए घर में ही गोवंशीय पशु काट दिए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर मांस बरामद किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मांस की होम डिलीवरी भी करते थे। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
रविवार सुबह गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तिलियापुर गांव में बरात की दावत के लिए आसिफ के मकान में गोवंशीय पशु काटे जा रहे हैं। सादा कपड़ों में गांव पहुंचे कुछ पुलिसकर्मियों ने जानकारी जुटाकर थाने से और फोर्स बुला लिया। कार्रवाई के दौरान मौके से एक क्विंटल गोवंशीय मांस, दो बाइक और उपकरण समेत नौ पशु तस्कर गिरफ्तार किए गए। इनमें वसीम, दानिश, साजिद, शरीफ , भूरा, शकील, फैसल, रेहान और शोएब शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ऑर्डर मिलने पर पूरे इलाके में बाइक से मांस सप्लाई करते हैं। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पशु चिकित्सक ने प्रारंभिक परीक्षण में इसे गोवंशीय पशु का मांस बताकर सैंपल लैब को भेजा है।