फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती में माल जाता नहीं, लिखा देते हैं रिपोर्ट.. फरीदपुर का तो पानी ही गंदा है

विज्ञापन
विज्ञापन

डकैती की छानबीन के दौरान एक्सीडेंट हुआ तो मिजाजपुर्सी करने थाने आए पीड़ित सपा नेता पर भड़के इंस्पेक्टर, सुनाई खरीखोटी
विज्ञापन

सपा नेता ने डीआईजी से की शिकायत, सपाई बोले- करेंगे धरना-प्रदर्शन

फरीदपुर। सपा नेता के घर डकैती के मामले में दबिश देने जा रहे इंस्पेक्टर फरीदपुर की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। आरोप है कि इस घटना के बाद सोमवार सुबह पीड़ित सपा नेता जब इंस्पेक्टर का हाल लेने थाने पहुंचा तो वह उस पर बुरी तरह भड़क गए। जमकर खरीखोटी सुनाने के साथ यह तक कह डाला कि फरीदपुर का तो पानी ही गंदा है। डकैती में कोई माल जाता नहीं फिर भी फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा देते हैं। सपा नेता ने इसके बाद डीआईजी राजेश पांडेय से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सपाइयों ने इंस्पेक्टर के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने का भी एलान किया है।
मोहल्ला मिर्धान नई बस्ती निवासी सपा नेता शराफत अली के घर में मंगलवार रात घुसे डकैत परिवार को बंधक बनाकर करीब 20 लाख की नकदी और जेवरात ले गए थे। पुलिस घटना के खुलासे में लगी है, करीब डेढ़ दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। कुछ और लोगों की गिरफ्तारी के लिए रविवार रात इंस्पेक्टर फरीदपुर अपनी निजी कार से शाहजहांपुर की ओर दबिश देने जा रहे थे। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ट्रक ने उनकी कार को साइड मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। सपा नेता का आरोप है कि सोमवार दोपहर वह अपने चाचा लियाकत अली के साथ इंस्पेक्टर का हालचाल लेने पहुंचे तो वह भड़क गए। गालियां देते हुए कहा कि फरीदपुर का पानी ही गंदा है, डकैती में कोई माल जाता नहीं और झूठा लिखवा देेते हैं। इसके बाद सपा नेता शिकायत लेकर डीआईजी राजेश पांडेय से मिले और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


घर पहुंचे सपा नेता
सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, अरविंद यादव, विशाल सागर और नुसरत शेख शराफत अली के घर पहुंचे। सपा नेताओं ने कहा कि वे इंस्पेक्टर के खराब व्यवहार को लेकर अफसरों से मिलेंगे और कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। वहीं, इंस्पेक्टर फरीदपुर का कहना है कि उन्होंने सामान्य तरीके से ही बात की थी। इसे गलत रूप से पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर से जानकारी ली गई है, जल्दी ही डकैती का खुलासा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि डकैती पांच लाख से बढ़कर 20 लाख तक पहुंच गई, फिर भी कुछ अन्य सामान बढ़वाया जा रहा है। इस पर इंस्पेक्टर ने टोक दिया। बस इसी बात पर अभद्रता की शिकायत कर रहे हैं। - राजेश पांडेय, डीआईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें