बरेली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने एड्स के प्रति जागरूकता के तहत प्रतियोगिता आयोजित की। पोस्टर प्रतियोगिता में कुमारी तृप्ति शर्मा प्रथम, शिवांगी शर्मा और तनुजा जोशी संयुक्त रूप से द्वितीय, कुमारी स्मृति गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में कुमारी शिवानी गुप्ता प्रथम, खुशबू शुक्ला और सृष्टि शर्मा द्वितीय, प्रिंसी शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम अधिकारी अर्चना राजपूत ने कार्यक्रम का संयोजन और निर्देशन किया। प्रधानाचार्य अनु पाराशरी ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार बांटे गए। पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया से प्रोजेक्ट ऑफिसर योगेश कुमार शर्मा ने छात्राओं को एड्स के विषय में जानकारी दी। इस दौरान दोनों कोर की छात्राओं ने लाल दुपट्टे से एड्स के चिन्ह को दर्शाकर जागरूक किया। यहां चेतना सेवा संस्थान के मनीष कुमार पाठक, प्रोजेक्ट ऑफिसर ममता व अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो