फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्रम गौंटिया नाले में मिला खिलौना कारीगर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के खुर्रम गौंटिया में बड़े नाले में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव निकलवाया तो उसकी पहचान देवरनिया क्षेत्र निवासी राजपाल के रूप में हुई। राजपाल शहर में रहकर खिलौने बनाने का काम करता था। सूचना पर उसके परिवार के लोग आ गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

देवरनिया के गांव गुनाहट्टू निवासी राजू ने बताया कि उनका भाई 30 वर्षीय राजपाल बरेली में किराये पर रहकर खिलौने बनाने के कारखाने में काम करता था। शनिवार शाम तक लोगों ने उसे देखा था। रविवार सुबह उन्हें बारादरी पुलिस ने सूचना दी कि उनके भाई का शव नाले में पड़ा है। तब वे लोग यहां आए। इससे पहले उन्होंने देवरनिया थाने में भाई के न मिलने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि भाई शराब नहीं पीता था पर नाले में कैसे गिर गया, यह समझ नहीं आ रहा। राजपाल के परिवार में पत्नी सुखरानी, तीन बेटियां और एक दिव्यांग बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें