फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में दो वांटेड इनामी बदमाश पकड़े, दोनों को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ों में दो इनामी बदमाश पकड़ लिए। दोपहर में कैंट पुलिस ने रंगदारी और अन्य मामलों में वांछित 15 हजार के इनामी बदमाश विजय सैनी और रात में बिथरी पुलिस ने 20 हजार के इनामी बदमाश जफर खान को मुठभेड़ में पकड़ लिया। हर मुठभेड़ की तरह इसमें में बदमाशों के बायें पैर के पीछे गोली लगी हैं। दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

चौबारी के बदमाश को बुखारा में पकड़ा
- कैंट पुलिस को रविवार दोपहर बुखारा गांव में फरीदपुर मोड़ पर गांव चौबारी के बदमाश विजय सैनी की मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस टीम उसे पकड़ने पहुंची। पुलिस के मुताबिक बदमाश ने खुद को घिरा देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में विजय के पैर में गोली लग गई। इस बीच विजय का साथी गांव बभिया निवासी छोटू उर्फ करन यादव गन्ने के खेतों से होकर भाग निकला। पुलिस के मुताबिक बदमाश के खिलाफ करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। सुभाषनगर थाने से भी विजय चोरी, डकैती, गैंगस्टर के मामलों में वांछित है।

इज्जतनगर के लुटेरे को बिथरी में घेरा
बिथरी चैनपुर पुलिस को रविवार रात दो लुटेरों के कांशीराम कॉलोनी के पास होने की सूचना मिली तो वहां पहुंच गई। वहां 20 हजार का इनामी बदमाश इज्जतनगर के परतापुर जीवन सहाय निवासी जफर खां उर्फ रमन को दबोच लिया। उसका साथी गांव का ही वसीम भाग निकला। जफर ने बड़ा बाईपास पर 17 सितंबर की रात वसीम, दाना, साहिल के साथ बाइक सवार युवक ऋषभ माहेश्वरी और उसकी प्रेमिका से लूट की थी। गश्त करते हुए भोजीपुरा इंस्पेक्टर के वहां पहुंचने पर बड़ी घटना टल गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बरेली और पीलीभीत में एक दर्जन से ज्यादा गौ तस्करी, लूट और अन्य मामले दर्ज हैं। उसके पास से चोरी की बाइक और तमंचा भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें