फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा लूटने की रिपोर्ट तो लिखी नहीं, पीड़ित को ही फंसा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ई-रिक्शा लूट के मामले में बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय पीड़ित और उसके भाई को ही फंसाने का तानाबाना बुन लिया है। पीड़ित जिला अस्पताल में भर्ती है तो पुलिस ने उसके भाई को थाना में बैठा लिया है। परिवार की महिलाएं थाने के चक्कर काट रही हैं।
विज्ञापन

बीसलपुर के गांव करेली निवासी अवनीश शंखधार जोगी नवादा में किराये पर रहकर अपना ई-रिक्शा चलाते हैं। उनका छोटा भाई संदीप भी यहां रहकर ई-रिक्शा चलाता है। चार अक्तूबर की रात अवनीश ई-रिक्शा लेकर सेटेलाइट स्टैंड के पास सवारी का इंतजार कर रहे थे। अवनीश के मुताबिक, तभी दो लोग आए और ई-रिक्शा लेकर चलने को कहा। एक जगह पर उन्हें कुछ खिला दिया। बेहोश होने पर उन्हें वनखंडी नाथ मंदिर के पास छोड़कर ईरिक्शा ले गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने उनमें से एक को पकड़ लिया। उसने पुलिस को अपने बचाव में उल्टी कहानी बता दी। कहा, अवनीश ने रिक्शा चोरी का बताकर उसे पांच हजार रुपये में बेच दिया था। इसके बाद पुलिस ने उनके भाई संदीप को थाने में बैठा लिया है। अब पुलिस उन्हें भी फंसाने के मूड में है। जबकि ई-रिक्शा का पंजीकरण उन्हीं के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें