फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी पर हुआ हवन पूजन, जिमाईँ कन्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवरात्र की अष्टमी पर लोगों ने हवन-पूजन किया। देवी के मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर में आरती के बाद आसपास का क्षेत्र भक्ति मय हो गया। अष्टमी पर लोगों ने कन्याओं को जिमाया, आरती की और परिक्रमा के बाद उन्हें उपहार देकर विदा किया। इसके बाद लोगों ने व्रत खोला। सोमवार को नवमी के साथ ही शारदीय नवरात्र का समापन हो जाएगा। यहां बता दें कि नवमी दोपहर तक ही रहेगी।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि के अष्टम दिवस यानी सूर्योदय व्याप्त अष्टमी के दिन घर-घर देवी माता के हवन हुए। लोगों ने रविवार को ही भगवती का हवन करके पूर्णाहुति की। सोमवार को नवमी होगी, इस दिन भी हवन के बाद कन्याएं जिमाई जाएंगी। अधिकांश लोग नवमी के दिन ही कन्याओं को जिमाने के बाद व्रत खोलते हैं। हालांकि कुछ लोगों ने अष्टमी के दिन ही हवन पूजन और कन्याओं को जिमाकर व्रत खोल लिया। रोहिली टोला की रश्मि गुप्ता का कहना है कि हम तो नव कन्याओं में ही देवी की मूर्ति देखते हैं। चरण धोने के बाद उनकी पूजा अर्चना करते हैं। पंडित मुकेश मिश्रा का कहना है कि चरण इसलिए धोते हैं कि घर में नौ माताओं के पदचिन्ह बन जाएं। कन्याओं को पूरी पकवान खिलाकर तिलक के बाद दक्षिणा देकर आरती उतारकर उनकी परिक्त्रस्मा करने के बाद विदा करते हैं। नवमी तिथि सोमवार को मध्यान तक रहेगी, ऐसे में कल दोपहर तक ही कन्याओं को जिमाया जा सकेगा।

भगवती महागौरी का पूजन के बाद हुए देवी छन्द
बरेली। संस्था की मातृ शक्ति वाहिनी श्री नवदुर्गा महिला शक्ति मंडल के तत्वावधान में सुभाष नगर की अवध कॉलोनी स्थित श्री हरे राम नवदुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर निरंतर भजन पूजन अर्चन एवं देवी के छंद गाए गए। सुबह आठ बजे भगवती महागौरी का पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान शंकर लाल कश्यप राजेंद्र कुमार, शकुंतला देवी, आशीष सक्सेना, सारिका सक्सेना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

देवी छंदों में आरती कश्यप, विनीता शर्मा, शालिनी ठाकुर, मेघा सक्सेना, शशि तिवारी, उषा अरोड़ा, मीनू वाजपेयी, अनुष्का कामिनी आदि ने भक्ति रस से सराबोर होकर देवी के छंद गाये एवं भक्तों ने नृत्य किया। मंदिर समिति के जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे मंदिर प्रांगण में यज्ञ के बाद 51 कन्याओं को भोग अर्पित किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें