फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जतनगर में फिर गोकशी, गन्ने के खेत में मिले अवशेष

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे योगी सेना के पदाधिकारियों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

एडीजी, आईजी को किया ट्वीट तो मौके पर पहुंची पुलिस
बरेली। इज्जतनगर में एक बार फिर गोकशी का मामला सामने आया है। इस बार पशु तस्करों ने सहुआ गांव में गन्ने के खेत में गोवंशीय पशु का वध करके अवशेष वहीं छोड़ दिए और भाग निकले। सूचना पर पहुंचे योगी सेना के पदाधिकारियों ने इस पर नाराजगी जताई तो इज्जतनगर पुलिस ने मौका मुआयना किया। अब गोकशी करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पिछले दिनों इज्जतनगर में बड़े पैमाने पर गोकशी का मामला सामने आया था। नवंबर के अंतिम सप्ताह में इज्जतनगर में ही फरीदापुरा चौधरी गांव के पीछे किला नदी किनारे तमाम गोवंशीय अवशेष मिले थे। जांच में सामने आया कि वहां लंबे समय से गोकशी चल रही थी। इसके दो दिन बाद ही पुलिस ने एक घर में वध के लिए बांधे गए गोवंशीय पशु भी बरामद किए मगर इन मामलों में दो-तीन पशु तस्करों को जेल भेजकर पुलिस शांत हो गई। इसके चलते ही गोकशी की वारदातों पर लगाम नहीं लग पा रही है। रविवार रात इज्जतनगर के ही गांव सहुआ में तस्करों ने फिर गोकशी कर दी और अवशेष वहीं छोड़कर भाग निकले। गांव वालों की सूचना पर योगी सेना के जिला मंत्री हिमांशु पटेल समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर नाराजगी जताई तो इज्जतनगर पुलिस ने वहां जाकर मौका मुआयना किया। हिमांशु ने बताया कि इस मामले में उन्होंने एडीजी अविनाश चंद्र और आईजी रमित शर्मा को ट्वीट करके शिकायत की है, जिस पर इज्जतनगर पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें