फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बदायूं और पीलीभीत में बनेगा गो अभयारण्य, बरेली में गोबर से बनाई जाएगी सीएनजी

Tue, 03 May 2022 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बदायूं और पीलीभीत जिले में प्रदेश सरकार गो अभयारण्य बनाएगी। इसके लिए दोनों जिलों के मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। यह अपने आप में अलग पहल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जल्द ही बरेली में गाय के गोबर से सीएनजी बनेगी। इसके लिए कंपनी डेढ़ रुपये प्रति किलो के हिसाब से गाय का गोबर खरीदेगी। सफल होने पर यह प्रोजेक्ट प्रदेश भर में लागू किया जाएगा। मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बरेली को इस प्रोजेक्ट के लिए खास तौर से चुना गया है। 

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बदायूं और पीलीभीत जिले में प्रदेश सरकार गो अभयारण्य बनाएगी। इसके लिए दोनों जिलों के मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। यह अपने आप में अलग पहल है। गोपालन के लिए अभी सरकार 30 रुपये प्रति गाय देती है। इस राशि को बढ़ाने का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा।

हर जिले में बनेगा भूसा बैंक
कैबिनेट मंत्री ने कहाकि इस समय हर जिले में भूसा संग्रह अभियान चल रहा है। हर जिले में भूसा बैंक बनेंगे। प्रदेश से भूसा दूसरे राज्यों में न जाने पाए, इसके भी बंदोबस्त किए जा रहे हैं। अस्पतालों में पशु चिकित्सकों की कमी भी दूर की जाएगी। संविदा पर पशु चिकित्सक रखे जाएंगे। मिलावटी दूध के सवाल पर कहा कि यह काम खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन का है, लेकिन दुग्ध विकास विभाग की भी जिम्मेदारी है। मिलावटी दूध बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें