फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: मतगणना सुरक्षा चाकचौबंद, केंद्र के बाहर बनाए गए नौ बैरियर

Thu, 10 Mar 2022 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

मतगणना केंद्र के बाहर नौ बैरियर बनाए जाएंगे। बाहरी क्षेत्र में एसपी सिटी रवींद्र कुमार और सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह सुरक्षा की कमान संभालेंगे। महिलाओें को भी तलाशी के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली विधानसभा चुनाव की 10 मार्च को होने वाली मतगणना से पहले बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की गई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिसकर्मियों को किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। कहा, सिर्फ पास धारकों को ही सघन तलाशी के बाद मतगणना परिसर में प्रवेश करने दिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोई भी एजेंट, प्रत्याशी या मतगणना कर्मचारी धूम्रपान की किसी भी तरह की सामग्री, माचिस, लाइटर, ज्वलनशील पदार्थ या पानी की बोतल लेकर अंदर नहीं जा सकेगा। मतगणना केंद्र के बाहर नौ बैरियर बनाए जाएंगे। बाहरी क्षेत्र में एसपी सिटी रवींद्र कुमार और सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह सुरक्षा की कमान संभालेंगे। महिलाओें को भी तलाशी के बाद ही प्रवेश मिलेगा।

पार्किंग की जगह निर्धारित
मतगणना स्थल पर पांच पार्किंग बनाई गई हैं। एक नंबर पार्किंग अफसरों के लिए, दो नंबर मतगणना कार्मिक एवं पुलिसकर्मी, तीन, चार और पांच नंबर पार्किंग एजेंटों और प्रत्याशियों के लिए बनाई गई हैं।
विज्ञापन


दो एएसपी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो एएसपी, तीन सीओ, 16 इंस्पेक्टर, 175 सब इंस्पेक्टर, 770 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल और 472 महिला कांस्टेबल लगाई गईं हैं। इसके अलावा एक कंपनी पीएसी, चार कंपनी और एक प्लाटून अर्द्धसैन्य बल भी तैनात किया गया है।

सुबह पांच बजे से लागू होगा रूट डायवर्जन
रूट डायवर्जन सुबह पांच बजे से मतगणना समाप्त होने तक लागू रहेगा। दिल्ली, हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से शहर की ओर जाने वाले सभी वाहन झुमका तिराहा जीरो प्वाइंट से बिलवा पुल, इज्जतनगर स्टेशन तिराहा होकर आगे जा सकेंगे। वहीं, शहर से दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद की ओर जाने वाले सभी वाहन मिनी बाईपास से इज्जतनगर स्टेशन तिराहा से बिलवा पुल होकर आगे जाएंगे। शाहजहांपुर, लखनऊ की ओर से आने वाले भारी वाहन नेशनल हाईवे पर इन्वर्टिस तिराहे से सेटेलाइट, डेलापीर, इज्जतनगर ओवरब्रिज, बड़ा बाईपास होकर आगे जा सकेंगे। रोडवेज बसों के लिए भी यही व्यवस्था रहेगी। आपातकालीन वाहन एंबुलेंस, फायर सर्विस, पुलिस आदि को डायवर्जन से छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें