लखीमपुर खीरी। शीतलहर के चलते बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी 2022 तक अवकाश घोषित किया है। अवकाश बीतने के बाद 15 जनवरी 2022 से स्कूल खुलेंगे।
बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि जून में होने वाली गर्मियों की छुट्टियों में से 15 दिन का अवकाश जाड़े की छुट्टियों में दिया जा रहा है। इससे अब जून में गर्मियों की छुुट्टी के बाद 16 जून से स्कूल खुला करेंगे। इस संबंध में बीईओ के माध्यम से प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किए गए हैं। संवाद