सैनिटाइजेशन के काम का निरीक्षण करते मेयर, नगर आयुक्त और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
मेयर और नगर आयुक्त सैनिटाइजेशन टीम के साथ में रहे
बरेली। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान हॉटस्पॉट इलाकों में लगातार सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए थे। शनिवार को इसका असर दिखा। शनिवार को सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया मेयर, शहर विधायक और नगर आयुक्त ने कुछ क्षेत्रों में अपने सामने पूरी कराई।
यहां बता दें कि शहर के हॉटस्पॉट इलाकों में लॉकडाउन के दो दिनों शनिवार और रविवार को पहले से ही सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। इस शनिवार अंतर सिर्फ यह था कि इस दौरान हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन की टीम के साथ मेयर डॉ. उमेश गौतम, शहर विधायक डॉ. अरुण और नगर आयुक्त भी मौजूद रहे। शनिवार को गांधी उद्यान से अभियान की शुरूआत हुई। रामपुर गार्डन सहित तमाम मोहल्लों में जाकर लोगों को स्वच्छता अभियान से जोड़ा गया। शहर के प्रमुख बाजार से होते हुए राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, डेलापीर, प्रेमनगर, गांधीनगर, कोहाड़ापीर में भी अभियान चलाया गया।