फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने रामपुर गार्डन में अपनी दो कोठियां खाली कराईं

विज्ञापन
कोठी सीज करने की कार्यवाई करती निगम की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

अर्से से कब्जा जमाए बैठे थे किराएदार, बाद में एक को नवरात्र तक की मोहलत

बरेली। नगर निगम ने अवैध कब्जेदारों के खिलाफ शुक्रवार से अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को रामपुर गार्डन में निगम ने अपनी दो कोठियों को खाली कराकर सील कर दिया। हालांकि बाद में इनमें से एक को नगर आयुक्त के निर्देश पर नवरात्र तक के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

रामपुर गार्डन में अग्रसेन पार्क के पास नगर निगम की दो कोठियां हैं। इसमें एक नंबर कोठी सत्यवती गुप्ता और कोठी नंबर दो हरीश भाटिया को नगर निगम ने किराए पर दी थीं। किराएनामे का समय समाप्त होने के बाद भी यह लोग कब्जा खाली नहीं कर रहे थे। इस पर नगर निगम की टीम प्रवर्तन दल के साथ शुक्रवार को मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पहले सत्यवती के यहां से सामान निकाला गया। यहां परिवार के लोगों ने विरोध किया और एक सप्ताह तक का समय मांगा है। इस पर टीम ने सामान अंदर कर कोठी सील कर दी।
वहीं हरीश भाटिया की कोठी नंबर दो भी सील कर दी गई। हरीश भाटिया के परिजन ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर बताया कि उनका मकान तैयार हो गया है लेकिन इस समय गृह प्रवेश नहीं कर सकते हैं। ऐसे में वह लोग कहां जाएंगे उन्हें नवरात्र तक का समय दिया जाए। नवरात्र में वह कोठी खाली कर देंगे। इस पर उन्हें नवरात्र तक का समय दिया गया है। संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कब्जा खाली कराने की कार्रवाई की गई है। अभी अन्य चिन्हित स्थानों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी रिटायर्ड कर्नल भोला सिंह, कर अधीक्षक ललितेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें