बरेली। सोमवार को जिले में एक और संक्रमित की मौत हो गई। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक, आलमगीरीगंज के रहने वाले 67 वर्षीय बुजुर्ग कई दिनों से बीमार थे। जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचने पर उनकी जांच कराई गई तो वह संक्रमित मिले। उन्हें कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई। उधर, डीआईजी दफ्तर में सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि के साथ ही 131 नए संक्रमित मिले हैं। डीआईडी दफ्तर को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। एक साल से कम आयु के बच्चे समेत एक परिवार के पांच सदस्य भी संक्रमित मिले हैं।
एसीएमओ ने बताया कि दोहना, गोपालपुर, चौपारा जुनबी, रेणुपति विहार, डीआईजी कार्यालय, सिविल लाइंस, केसरपुर, जानकीपुरम, शास्त्री नगर, बिल्सी, गांधीपुरम, रामपुर गार्डन, जनकपुरी, रोहतास नगर, खटीमा, मॉडल टाउन, ग्रीनपार्क, मढ़ीनाथ, रामनगर कॉलोनी, कैंट, बिहारीपुर, संजय नगर, गुलशन नगर, कालीबाड़ी, कांधरपुर, अभयपुर, बभिया, फरीदपुर, इज्जतनगर, मेकेनियर रोड, गुरसोली, शेरगढ़, समसपुर, कटघर, रामचंद्रपुरम, सिद्धार्थ नगर, लक्ष्मीनगर, नार्थ सिटी, कृष्णापुरी, डीडीपुरम, दुर्गा नगर, बहेड़ी, सुरेश शर्मा नगर, धनेटा, बयोधा, गिधौली, सिसानुआ समेत कई स्थानों पर संक्रमित मिले हैं।