फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गलियों में जमा हो रहा दूषित पानी, संक्रामक रोग बढ़ने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव के कारण डेंगू के मच्छर पनपने का खतरा बन रहा है। क्यारा ब्लॉक के गांव धनेती खरगपुर, हैवतपुर, बिचरा बालकिशनपुर, सूदनपुर आदि गांवों की गलियों में दूषित पानी और कीचड़ कई दिनों से जमा है, लेकिन इस दिशा में विभाग द्वारा अनदेखी जारी है।
विज्ञापन

महाबीर, बिक्रम, शेर सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि दूषित पानी जमा होने से लोगों को गली से निकलने में परेशानी आ रही है। वहीं, बीमारियां फैलने का भी खतरा बना रहा है। इसी तरह मझगवां ब्लॉक के गांव गैनी, सिसौना, गिरधरपुर, किशनपुर, चुराह आदि गांवों में सफाई नहीं होने से कचरा जमा पड़ रहा है। सफाई बदहाल होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियां और डेंगू का मच्छर पनपने का भय लोगों को सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है सिर्फ फॉगिंग करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। इसके साथ में सफाई भी कराई जानी चाहिए। अगर गलियों में कचरा और दूषित पानी जमा होगा तो फोगिंग का फायदा नहीं होगा।

गांवों की सफाई व्यवस्था के लिए कार्य किया जा रहा है। टीमें सफाई कार्य करवा रही हैं। मच्छर जनित बीमारियों पर कंट्रोल करने के लिए ब्लॉक की तरफ से गांवों में फॉगिंग करवाई जा रही है। जल्दी ही नई योजना बनाकर गांवों की साफ-सफाई के प्रबंध और ठोस किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओमप्रकाश, बीडीओ क्यारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें