फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामगंगा पुल के पास टूटी सड़क बनी मुसीबत, अस्थायी रास्ते से निकलने पर वसूले जा रहे 20 रुपये

विज्ञापन
रामगंगा नदी के पुल के पास बने खार के पास से निकलने पर 20रूपये बसूली
विज्ञापन
मीरगंज। कैलाश गिरी मढ़ी पर बने रामगंगा पुल से नदी में बाढ़ आने के कारण सड़क कट जाने से क्षेत्रवासियों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोगों ने मौके का फायदा उठाते हुए पुल से पहले मिट्टी डालकर अस्थायी रास्ता बना दिया, जिसे पर वे गुजरने वाले प्रत्येक सवारी से 20 रुपये वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में बाढ़ आने के कारण यह रास्ता कट गया है। इससे रास्ते से प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोग गुजरते हैं। आवागमन बाधित होने से लोगों को मीरगंज से सिरौली जाने के लिए घूमकर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। अब यहां कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर अस्थायी रास्ता बना दिया है, जिस पर से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति से 20 रुपये वसूले जा रहे हैं। अभय कुमार समेत कई राहगीरों का कहना है कि सड़क टूटने के बाद विभाग ने अब तक मरम्मत या वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया, जिससे उन्हें शोषण का शिकार होना पड़ रहा है। संवाद
जांच के बाद होगी कार्रवाई : जू. इंजीनियर


पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर अजीम शाहनवाज से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। वे सुबह मौके पर जाकर स्थिति की जांच करेंगे। अगर अवैध वसूली की जा रही है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नही है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें