जिला अस्पताल के दोनों हिस्सों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा फुटओवर ब्रिज।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
ऑर्थोपेडिक वार्ड के पास शुरू हुआ पिलर बनाने का काम
बरेली। जिला अस्पताल के दोनों हिस्सों को जोड़ने के लिए फु ट ओवरब्रिज के निर्माण का काम शुरू हो गया है। दोनों हिस्सों के बीच में मुख्य सड़क होने की वजह से मरीजों को एक हिस्से से दूसरी तरफ जाने में काफ ी परेशानी उठानी पड़ती है। स्ट्रेचर से मरीज को सड़क पार कराते समय यातायात रोकना पड़ता है। अब इन दोनों हिस्सों को जोड़ने के लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत फु ट ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
महाराणा प्रताप संयुक्त जिला चिकित्सालय दो हिस्सों में बंटा हुआ है। सड़क के एक ओर के हिस्से में प्रशासनिक भवन, ओपीडी, ओटी और इमरजेंसी है, जबकि दूसरी ओर ऑर्थोपेडिक, जनरल, टीबी और आइसोलेशन वार्ड हैं। अक्सर इमरजेंसी से मरीज को वार्ड में शिफ्ट करने के लिए स्ट्रेचर से ले जाते वक्त रोड पर ट्रैफिक रोकना पड़ता है। ऐसे में हादसे का भी डर बना रहता है। इस समस्या से समाधान के लिए पिछले साल स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अस्पताल के दोनों हिस्सों को जोड़ने के लिए फु ट ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। इसके लिए 2.90 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। अब कानपुर की एमएचपीएल कंपनी ने पुल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है।
स्मार्ट सिटी के वरिष्ठ महाप्रबंधक भूपेश कुमार सिंह ने बताया कि तीन महीने में काम पूरा कर लिया जाएगा। फु ट ओवरब्रिज की लंबाई करीब सवा सौ मीटर और चौड़ाई करीब दो मीटर रखी गई है। फु ट ओवरब्रिज को सड़क पार ऑर्थोपेडिक वार्ड, इधर प्रशासनिक भवन और इमरजेंसी के पास उतारा जाएगा। तीनों जगह लिफ्ट लगाई जाएगी, जहां से मरीज को स्ट्रेचर के साथ पुल के ऊपर पहुंचाया जाएगा।