फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- हर मुसलसान घर में रखे संविधान... खुद पढ़े और परिवार को भी पढ़ाए

Fri, 29 Dec 2023 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि सभी मुसलमान अपने घर में संविधान रखें, यह देश हित में बड़ा काम होगा। हर किसी को संविधान की जानकारी होना चाहिए। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि सभी मुस्लिम घर में संविधान रखें, खुद पढ़े और परिवार को पढ़ाए। संविधान की जानकारी होना जरूरी है। बृहस्पतिवार को आला हजरत दरगाह में आयोजित एक गोष्ठी में उन्होंने यह बातें कही। कहा कि हिंदू-मुस्लिम मिलकर देश को विश्वगुरु बनाएं।

विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि भारत निर्माण और आजादी में हिस्सा लेने वालों ने हमें एक मजबूत संविधान दिया है। यह विश्वभर के संविधानों में सबसे अच्छा संविधान है। इसलिए मैं आप सभी मुस्लिमों से कह रहा हूं कि घर में संविधान रखें, यह देश हित में बड़ा काम होगा। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हिंदू और मुस्लिम दोनों ने देश के लिए लड़ाई लड़ी। हालांकि, ज्ञान के हेरफेर के कारण अब यह माना जाता है कि मुसलमान स्वतंत्रता आंदोलन में अपने हिंदू समकक्षों की तरह सक्रिय नहीं थे। 

मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अजहरी ने कहा कि मुट्ठी भर लोकतंत्र विरोधी कट्टरपंथियों कई घटनाओं ने बार-बार पूरे समुदाय (मुसलमानों) को देश के प्रति अपनी निष्ठा साबित करने के लिए मजबूर किया है। 
विज्ञापन


ससुर की शर्मनाक साजिश: बहू से बोला- तेरा आपत्तिजनक वीडियो है, मेरी बात मान जा...; खुद को बताता है अफसर
विज्ञापन


इस्लामियां इंटर कॉलेज के हाजी नाजिम बेग ने कहा कि अगर लोग महात्मा गांधी को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के लिए याद करते हैं, तो वे फ्रंटियर गांधी खान अब्दुल गफ्फार खान को भी याद करते हैं। इस्लामिक रिसर्च सेंटर के मौलाना अबसार राजा, मुफ्ती सिराजुद्दीन कादरी, मौलाना रजी अहमद, कारी तसलीम मंजरी, मौलाना शहादत खां, इकबाल अंसारी समेत अन्य ने विचार रखे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें