फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: थाने में सिपाही ने राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, पीछे रह गया ये सवाल- क्यों दी जान?

Fri, 08 Mar 2024 09:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बताया जा रहा है कि ड्यूटी से लौटकर सिपाही ने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया था। फिर अपने कमरे में इंसास राइफल से सिर में गोली मार ली।
विज्ञापन
सिपाही अरुण यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली थाने में तैनात कांस्टेबल अरुण यादव (25) ने शुक्रवार शाम करीब सात बजे खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही ने थाने के कमरे में ही खुद को गोली मारकर जान दे दी है। थाने का स्टाफ उन्हें लेकर जिला अस्पताल आया, यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

अरुण मूल रूप से अमरोहा जिले के थाना धनौरा के गांव फौलादपुर के निवासी थे। वह वर्ष 2018 बैच के सिपाही थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी से लौटकर सिपाही ने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया था। फिर अपने कमरे में इंसास राइफल से सिर में गोली मार ली।
विज्ञापन

सिपाही अरुण यादव ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया? इसका पता नहीं चल सकता है। आत्महत्या की वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है। मृतक के परिवार को सूचना दी गई। देर रात सिपाही के परिजन पहुंच गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें