फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में अभूतपूर्व प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
बैठक करते कांग्रेसी नेता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम बोले- पूरी तरह फेल हो चुकी है भाजपा सरकार
विज्ञापन

पूर्व सांसद ऐरन बोले- पंचायत चुनाव में भाजपा से बदला लेगी जनता

बरेली। देश और प्रदेश के हालात को देखते हुए जनता का मूड बदला है। अब जनता कांग्रेस की ओर आसा भरी नजरों से देख रही है। इसलिए दावे के साथ कह सकते हैं कि इस बार पंचायत चुनाव में कांग्रेस अभूतपूर्व प्रदर्शन करेगी। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने यहां जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय के बाद पंचायत चुनाव में उतरने का फैसला लिया है। प्रदेश के आज जो हालात हैं, उनसे जनता अच्छी तरह बाकिफ है। भाजपा सरकार कोरोना को लेकर भी संजीदा नहीं है। जहां इनको चुनाव कराना होता है, वहां कोरोना नहीं होता और बाकी जगह कोरोना का भय दिखाया जाता है। इसके अलावा प्रदेश के तमाम हालात और जनसमस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि जनता भयभीत है। वह आने वाले चुनाव में अपने वोट से सरकार को जवाब देगी। इसके बाद तौकीर आलम ने पार्टी कार्यालय पर बैठक कर पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि पंचायत चुनाव में जनता भाजपा सरकार से जरूर बदला लेगी। आज जो देश और प्रदेश की हालत है वह किसी से छिपी नहीं है। देश और प्रदेश की जनता इस समय दो जून की रोटी के लिए भी परेशान है। प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप ने कहा कि देश और प्रदेश को बचाने का काम कांग्रेस ही कर सकती है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी और संचालन राज शर्मा ने किया। बैठक में दिनेश दद्दा, डॉ. चारू मेहरोत्रा, डॉ. नीतू शर्मा, जुनेद हसन, पूर्व प्रोफेसर अलाउद्दीन खान, डॉ. मेहंदी हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें