कैंट होकर गुजरेंगी 12 विशेष ट्रेनें, शहरवासियों को नहीं मिलेगा लाभ
बरेली के लोगों को लंबी दूरी की 12 विशेष ट्रेनों का लाभ नहीं मिलेगा। ये गाड़ियां चंदौसी होते हुए चलाई जाएंगी। बरेली में ये रामगंगा, कैंट होते हुए गुजरेंगी। इनका आंवला, चंदौसी, फरीदपुर, शाहजहांपुर में तो ठहराव होगा, लेकिन बरेली में स्टॉपेज नहीं होने से यहां के लोगों को इनका लाभ नहीं मिलेगा।
वहीं, रेलवे की ओर से घोषित अप-डाउन 44 विशेष ट्रेनों का जंक्शन पर ठहराव होगा। दरअसल, कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की कवायद काफी समय से चल रही है, लेकिन यह आगे नहीं बढ़ पा रही। अगर वहां गाड़ियों का ठहराव शुरू हो जाता है तो बरेली के लोगों को ज्यादा ट्रेनों का लाभ मिलेगा और जंक्शन पर यात्रियों का दबाव भी कम हो जाएगा।