फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महाकुंभ के लिए रोडवेज बस बुक कराने पर संगठित समूहों को छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अगर आप रिश्तेदारों और परिचितों के साथ महाकुंभ जाना चाहते हैं तो रोडवेज इसमें आपकी मदद करेगा। प्रयागराज के लिए रोडवेज की 52 सीटर बस बुक कराने पर एक ओर से 50 यात्रियों के किराये का भुगतान करना होगा। यह सुविधा सामान्य और एसी दोनों श्रेणी की बसों पर मिलेगी।
विज्ञापन

प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए बरेली, बदायूं, रुहेलखंड और पीलीभीत डिपो की 430 रोडवेज बसों को आवंटित किया गया है।
रेलवे भी बरेली होते हुए अप-डाउन 16 महाकुंभ विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। काफी संख्या में ऐसे लोग होते हैं जो टूरिस्ट बसों को बुक कर महाकुंभ जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए रोडवेज ने बस बुकिंग की सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारियों, प्रधानों, बीडीओ, स्कूल, कॉलेज, तहसील, ब्लॉक, वार्ड स्तर तक इस संबंध में प्रचार किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर चारों डिपो के एआरएम को प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं। संवाद

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें