फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 36 खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचे कांस्य पदक भी किया पक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, एमेच्योर बॉक्सिंग उत्तर प्रदेश संगठन की ओर से इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में चल रही राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शनिवार को खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर कांस्य पदक पक्का किया। इसमें भारतीय रेलवे, सर्विसेज, ऑल इंडिया पुलिस, पंजाब, गोवा, उत्तर प्रदेश के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

47 से 50 किलो भार वर्ग में चंडीगढ़ के अंशुल पुनिया, सर्विसेज के जादुमनी सिंह, पंजाब के गोपी, मणिपुर के नाओथोई ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 50 से 55 किलो भारवर्ग में चडीगढ़ के अजय कुमार, ऑल इंडिया पुलिस के मनीष राठौर, सर्विसेज के पवन बर्थवाल, बिहार के उस्मान मोहम्मद ने जीत दर्ज की।
55 से 60 किलो भारवर्ग में हरियाणा के गौरिश पुजानी, सर्विसेज के सचिन, पंजाब के निखिल, रेलवे के सचिन ने बाजी मारी। 60 से 65 किलो वर्ग में असम के शिवा, हिमाचल के अभिनाश, रेलवे के अमित, उत्तराखंड के हर्षवर्धन जोशी विजेता रहे।
विज्ञापन

65 से 70 किलो भारवर्ग में ऑल इंडिया पुलिस के निश्चय ने जीत दर्ज की। 70 से 75 किलो भारवर्ग में उत्तराखंड के सुमित कुमार, सर्विसेज के दीपक, रेलवे के निखिल, महाराष्ट्र के कुनाल ने जीत दर्ज की। 75 से 80 किलो भारवर्ग में सर्विसेज के लक्ष्या, मिजोरम के मालसवमतलुआंगा, चंडीगढ़ के अमन, दिल्ली के ध्रुव सिंह विजेता रहे।
80 से 85 किलो भारवर्ग में ऑल इंडिया पुलिस के सुमित, दिल्ली के सोहित, सर्विसेज के जुगनू, हरियाणा के युवराज ने बाजी मारी। 85 से 90 किलो भारवर्ग में रेलवे के नमन, हरियाणा के अमन, राजस्थान के हर्ष, सर्विसेज के विशाल ने कांस्य पदक कब्जाया। 90 से अधिक में भारवर्ग में लेह लद्दाख के राघव शर्मा, हरियाणा के अंशुल गिल, उत्तराखंड के नरेंद्र विजेता रहे। संवाद

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें