फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य अधिकारी के खिलाफ सीबीआई से शिकायत

Mon, 09 Oct 2017 02:06 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना के अस्पताल में शनिवार को हुए वाकये के बाद खलबली का माहौल है। कुछ जवानों ने सैन्य अधिकारी के उत्पीड़न से तंग आकर सीबीआई से शिकायत कर दी है। इसमें आरोप है कि सैन्य अधिकारी जवानों को प्रताड़ित कर रिश्वत मांगता है। इस काम में दो जवान भी नदे रहे हैं। शनिवार को सेना की इंटेलीजेंस को सूचना देने के बाद सेना के अस्पताल में काफी हंगामा हुआ था। इंटेलीजेंस के लोग जब पूछताछ के लिए अस्पताल पहुंचे थे तो आरोपी सैन्य अधिकारी का साथ देने वाले जवान गायब हो गए थे। 
विज्ञापन

जवानों ने अमर उजाला को नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक सैन्य अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। जवानों को एक साल में तीन माह की छुट्टी पैसे लेकर दी जाती है। अगर सरकारी क्वार्टर लेना है तो उसके लिए भी रिश्वत चलती है, जिससे आखिरी नंबर वाले जवान को पहले क्वार्टर मिल जाता है। जवानों ने बताया कि उन्होंने खुद अभी तक 20 से 30 हजार रुपये रिश्वत में दिए हैं क्योंकि उनको तंग किया गया था। जवानों को कमरे में बुलाकर पीटा भी जाता है। सीबीआई में शिकायत करने वाले जवानों को भी पैसे न देने पर तंग किया जा रहा है उनसे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई है। जवानाें का यह भी कहना है कि पिछले डेढ़ साल से ही माहौल इतना खराब हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें