सपा नेता ने लांघी सीमा
महंत ने कहा कि इस बार सपा नेता ने सारी सीमाओं को लांघते हुए 'हिंदू कोई धर्म नहीं, सिर्फ धोखा है' बयान देकर ब्राह्मणों की निंदा की। इस बयान से हिंदू धर्म में फूट डालने का प्रयास किया गया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने एक भाषण में यह भी बोला है कि मंदिरों को तुड़वाकर जांच की जाए तो वहां बौद्ध मठ निकलेंगे।
पंडित सुशील कुमार पाठक ने कहा कि सपा नेता के बयानों से ब्राह्मणों और हिंदू समाज के लोगों को गहरी ठेस पहुंची है। महंत ने पुलिस को तहरीर देकर सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर महंत ने अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।