इस कंपनी से कराई जमीन की रजिस्ट्री
भाजपा नेता ने बताया कि लूना सोसायटी इंटरनेशनल चांद पर जमीन बेच रहा है, जिससे हमने रजिस्ट्री कराई है। उनकी पत्नी रेखा सागर ने बताया कि हमारे लिए बेटा चांद के टुकड़े जैसा है, इसलिए उसे चांद का टुकड़ा तोहफे में दिया है। हमारे मां बाप ने हमारे लिए जो भी किया, उसी तरह हम अपने बेटे के लिए करना चाहते हैं। हम उसको इतना काबिल बनना चाहते हैं कि वह खुद एक दिन चांद तक जाए।
दावा: चांद पर दो कंपनियां बेचती हैं जमीन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया में दो ऐसी कंपनियां हैं, जो चांद पर जमीन बेचने काम करती है। इनमें पहली है कंपनी लूना सोसायटी इंटरनेशन है। दूसरी कंपनी इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री नाम से हैं। ये दोनों कंपनियां दुनिया भर के लोगों को चांद पर जमीन बेच रही हैं। सबसे बड़ी बात की भारतीय लोग भी चांद पर जमीन खरीद रहे हैं। चंद्रयान 3 की लैंडिंग के बाद इसका क्रेज और बढ़ा है।