विद्युत निगम कराएगा फर्जीवाड़े का मुकदमा
विद्युत निगम के अवर अभियंता पंकज ने बताया कि आरोपी ने फर्जीवाड़ा कर अपने घर पर स्मार्ट मीटर लगाया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच के बाद यह कार्रवाई एसडीई की अध्यक्षता में की गई। अब विभाग की ओर से फर्जीवाड़े और घपलेबाजी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि टीजी टू के साथ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी दूसरे के नाम से जारी मीटर लगाकर बिजली चला रहे थे, जबकि उनपर 54 हजार का पहले से बकाया है। मीटर को निकलवा दिया गया है। अब जल्द ही फर्जीवाड़े की रिपोर्ट भी दर्ज होगी।