फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार निवेशकों के डेढ़ करोड़ लेकर भागी कंपनी, दिया था रकम दोगुनी करने का झांसा 

Thu, 20 Jun 2019 02:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

सेविंग कंपनी बनाकर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी करने का एक और मामला सामने आया है। इसमें मुरादाबाद और जहानाबाद के जालसाजों ने मुख्य बाजार के पास कार्यालय खोलकर 20 एजेंटों को नौकरी देकर खाताधारकों से डेढ़ करोड़ रुपये जमा कराए। इसके बाद समय सीमा पूरी होने पर जब रकम लौटाने की बारी आई तो आरोपी कंपनी बंद कर भाग गए। 

विज्ञापन


एजेंटों ने दबाव बनाया तो उनको धमकी देकर भगा दिया। एजेंटों ने बुधवार को एएसपी से मामले की शिकायत करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम खाग निवासी रामऔतार, अनुज कुमार शुक्ला, ऊषा देवी, वीरबाला, सुखलाल समेत कई लोगों ने बुधवार सुबह पुलिस लाइन पहुंचकर एएसपी से शिकायत की। इसमें बताया कि सिविल लाइंस मुरादाबाद के रामगंगा विहार निवासी एक दंपती ने 2010 में एक सेविंग कंपनी का कार्यालय पीलीभीत में गैस चौराहे के पास झंकार मार्केट में खोला था। 

इसमें जहानाबाद के उझैनिया रंपुरा गांव के भी कई लोग थे। इसमें उनकी तरह कुल 20 एजेंट नौकरी पर रखे गए। सभी से करीब एक हजार निवेशकों के खाते खुलवाए और पांच साल में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। समस्त एजेंटों ने एक हजार निवेशकों के करीब डेढ़ करोड़ रुपये जमा कराए। 
विज्ञापन


समय सीमा पूरी होने के बाद भी कंपनी ने लोगों के रुपये वापस नहीं किए और टालमटोल की जाती रही। चार माह पूर्व कंपनी का कार्यालय बंद कर दिया। इस पर एजेंटों ने जाकर बातचीत की तो छह जून को उनको मुरादाबाद ले गए। वहां अभद्र व्यवहार किया गया और कंपनी बंद होने की जानकारी देकर लौटा दिया। इस दौरान मारपीट भी की गई। नौ लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कुछ लोगों ने आकर शिकायती पत्र दिया है। इसमें करीब डेढ़ करोड़ रुपये निवेशकों से जमा कराने के बाद कंपनी के भागने का आरोप लगाया है। सीओ सिटी को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

- रोहित मिश्र, एएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें