फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इस जिले में नोएडा की तर्ज पर विकसित होगी कॉलोनी, किसानों को मिलेगा फसलों का मुआवजा, प्लॉट भी मिलेंगे

Fri, 20 Oct 2023 10:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में परसाखेड़ा आवासीय योजना के तहत नोएडा की तर्ज पर कॉलोनी विकसित की जाएगी। सात गांवों की 561 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। इसके लिए किसानों को उनकी फसलों का मुआवजा मिलेगा। साथ ही प्लॉट भी आवंटित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज में परसाखेड़ा आवासीय योजना को विकसित करने के लिए आवास विकास परिषद ने कदम आगे बढ़ाए हैं। पांच हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से फसल का मुआवजा देने की तैयारी है। साथ ही किसानों को प्लॉट भी आवंटित होंगे।

विज्ञापन


आवास विकास परिषद की परसाखेड़ा आवासीय योजना की प्रक्रिया एक वर्ष बाद तेज हुई है। जिन किसानों व परिषद के बीच अनुबंध हो गए हैं, उन्हें प्लॉट मिलने तक पांच हजार रुपये प्रति एकड़ प्रति माह की दर से मुआवजा मिलता रहेगा। इसकी पहली किस्त दीपावली तक किसानों के खाते में भेजी जाएगी। प्रस्तावित कॉलोनी नोएडा की तर्ज पर बसाई जानी है। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: 19 गांवों में जमीन अधिग्रहण का पेच फंसा, 32 किलोमीटर लंबे रिंग रोड का निर्माण अटका
विज्ञापन


नए साल के प्रथम सप्ताह में प्लॉट आवंटित कर दिए जाएंगे। सात गांवों की 561 हेक्टेयर जमीन पर विकसित होने वाली आवासीय कॉलोनी का नक्शा लगभग तैयार है। जिन किसानों की जमीनों का अंश निर्धारण नहीं हो सका या फिर प्रपत्र अधूरे रह गए हैं, उन्हें भी पूरा कराया जा रहा है।

लैंड पूलिंग स्कीम के तहत विकसित होगी कॉलोनी
यह आवासीय योजना ट्यूलिया, धंतिया, हमीरपुर, वोहित, फरीदापुर रामचरण, बल्लिया, मिलक इमामगंज में विकसित होनी है। शुरुआत में ट्यूलिया व धंतिया गांव की 149 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता नवीन कुमार वर्मा ने बताया कि अब तक 226 किसानों ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इनकी जमीन की हिस्साकशी कराई जा रही है। अधूरे प्रपत्रों को पूरा कराया जा रहा है। पांच हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों के खाते में दिवाली से पहले रुपये भेजना शुरू कर देंगे। आवास एवं विकास परिषद के प्रदेश मुख्यालय पर वास्तुविद नक्शा तैयार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें