फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात परमिट वाले सीएनजी ऑटो पर होगा पीला कलर

विज्ञापन
demo photo - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कमिश्नर ने दिए आदेश, शहर में देहात परमिट के ऑटो चलने पर लगेगी रोक
विज्ञापन

बरेली। पेट्रोल और डीजल की तरह अब सीएनजी ऑटो भी अलग-अलग रंग में रंगे जाएंगे। शहर में देहात परमिट के ऑटो की संख्या बढ़ने से लगने वाले जाम को देखते हुए बुधवार को संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में परमिट से जुड़े विभिन्न मामले निस्तारित किए गए। शहर में देहात परमिट के ऑटो और टेंपो का संचालन रोकना शुरू से ही चुनौतीपूर्ण रहा है। डीजल और पेट्रोल के ऑटो, टेंपो को परमिट के आधार पर अलग-अलग रंग में रंगने का आदेश किया गया था, लेकिन सीएनजी ऑटो पर यह आदेश लागू नहीं हुआ। एक ही रंग होने की वजह से ऑटो चालक इसका फायदा उठाते हैं। देहात परमिट होने के बाद भी यह ऑटो बेधड़क शहर की सड़कों पर दौड़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को यह मामला कमिश्नर आर. रमेश कुमार की अध्यक्षता में हुई संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में रखा गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि देहात परिमट वाले सीएनजी ऑटो भी अब पीले रंग में रंगे जाएंगे, हालांकि डीजल और सीएनजी की पहचान के लिए सीएनजी ऑटो में बीच में हरी पट्टी बनाई जाएगी। अलग रंग होने की वजह से इन ऑटो की पहचान आसानी से हो सकेगी। बैठक में पीलीभीत जनपद में सीएनजी चालित ऑटो रिक्शा और टेंपो के नए परमिट जारी करने पर भी सहमति बनी। बैठक में डीएम मानवेंद्र सिंह, उप परिवहन आयुक्त एमएल चौरसिया, आरटीओ (प्रशासन) कमल गुप्ता, आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार, आरएम रोडवेज आरके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें