मीरगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने गांव बल्लिया और धनेटा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का रविवार को पर्यवेक्षण किया। सीएमओ ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं की ओर से किए जा रहे कामों का सत्यापन किया। गांवों में स्वच्छता रही। इसके बाद सीएमओ ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुरहुरी पर आयोजित आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। वहां चिकित्साधिकारी डॉ. विपुल कुमार समेत स्टाफ उपस्थित था। निरीक्षण के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र सिंह, सीएचसी मीरगंज के चिकित्साधीक्षक डॉ. वैभव राठौर, बीपीएम, बीसीपीएम आदि मौजूद रहे।
55 मरीजों को दी गईं दवाएं
क्योलड़िया। स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र पर आयुष्मान आरोग्य मेले में खांसी-जुकाम-बुखार के 21, फंगल इन्फेक्शन के सात मरीज पहुंचे। साथ ही गर्भवतियों की जांच की गई। कुल 55 मरीजों को परामर्श और दवाएं दी गईं। मेले में डॉ गुंजन, सचिन फार्मासिस्ट, नरेश चंद्र, पिंकी शर्मा स्टाफ नर्स, अर्जुन सीएचओ आदि उपस्थित रहे।