नवाबगंज। नवाबगंज-बरखन मार्ग स्थित शिवा धर्मकांटे के पास श्रीश्याम कार वर्कशॉप में शनिवार रात लगी आग में झुलसे अजीत (13) की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। सूचना पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। अन्य तीन झुलसे लोगों की हालत नाजुक है।
श्रीश्याम कार वर्कशॉप में सिलिंडर से गैस लीक होने से शनिवार रात 9:00 बजे आग लग गई थी। इसमें वर्कशॉप स्वामी महावीर, रजा हुसैन, अजीत और साहिल गंभीर रूप से झुलस गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव ईधजागीर के मोहल्ला बांके बिहारी कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार शर्मा का बड़ा बेटा अजीत इस वर्कशॉप में काम करता था। झुलसे लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अजीत ने रविवार को दम तोड़ दिया। उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अन्य तीन लोगों की हालत नाजुक है।
पिता और बेटे की कमाई से चलता था घर
ग्रामीणों के मुताबिक, देवेंद्र कुमार फर्नीचर बनाने का काम किया है। 13 साल की उम्र में अजीत भी घर की जिम्मेदारियों में सहायता करने लगा। अजीत की मौत से पिता देवेंद्र कुमार, मां शीला देवी, बहन कामिनी और भाई अमित रो-रोकर बेहाल हैं।
फोटो 1 मृतक अजीत कुमार का फाइल फोटो थोडी देर में