फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडरा रहे बादल, अनुकूल माहौल बना तो होगी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो सप्ताह बार फिर शहर पर बादल मंडराने लगे हैं। पहाड़ों की सर्द हवा के प्रवेश से वातावरण में नमी का स्तर बढ़ गया है। मौसम विशेषज्ञ ने अनुकूल माहौल बनने पर बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह हल्के व घने बादल मंडराते रहे। दोपहर में तेज हवा चली तो बादल छंटे और तेज धूप निकली। हवा में नमी का स्तर 91 फीसदी के आसपास पहुंचने से हल्की ठंड का एहसास होता रहा। दिन का पारा सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम पांच बजे से फिर सिहरन का एहसास होने लगा। लोग गर्म कपड़ों में छिपने लगे। रात का पारा 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ डॉ अतुल कुमार के मुताबिक पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवा के साथ हल्के व घने बादल भी शहर पर मंडरा रहे हैं जो बुधवार की रात या बृहस्पतिवार को बारिश कर सकते हैं। तापमान में गिरावट होगी, पर दो से तीन बाद फिर तेज हवा चलेगी। आसमान साफ होने पर तेज धूप निकलने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बदलते मौसम में इन बातों का रखें ध्यान

- धूप होने पर भी हल्के गर्म कपड़े पहने रहें।

- एसी न चलाएं। पंखे की गति भी कम रखें।

- दिन में दो-तीन दिन बार गुनगुना पानी पीएं।

- रात में ज्यादा देर खुले में न रहें।

- सोने के दौरान हल्के कंबल जरूर ओढ़ें।

-
मौसम इनपुट

26.9

11.7

धूप निकलेगी। तेज हवा चलेगी। हल्के बादल छाएंगे।

सूर्योदय 6:47

सूर्यास्त 6:06
ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें